Sunday , May 17 2026

विश्‍व स्‍तरीय वैज्ञानिकों की सूची में केजीएमयू का डंका, 10 डॉक्‍टर्स शामिल

-स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएस की रिसर्च लिस्‍ट में केजीएमयू के 10 डॉक्‍टर्स शामिल  

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट द्वारा विश्व स्तर पर चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में  रिसर्च के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 10 डॉक्टर्स के नाम को भी शामिल किया गया है।

यह जानकारी देते हुए केजीएमयू के मीडिया प्रवक्‍ता डॉ सुधीर सिंह ने विज्ञप्ति में सूचित किया है कि स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट द्वारा शीर्ष-उद्धत वैज्ञानिकों का एक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस बनाया गया है,  इसमें अलग-अलग एक साल के प्रभाव दिखाए जाते हैं। वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम 5 पेपर वाले सभी वैज्ञानिकों के लिए फील्ड- और सबफील्ड-विशिष्ट पर्सेंटाइल भी प्रदान किए जाते हैं। डेटा को 2021 के अंत तक एकल वर्ष का अपडेट किया गया है, यह शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है। इस डेटाबेस में 195,605 वैज्ञानिक शामिल हैं।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चयनित 10 डॉक्टर्स के नाम इस प्रकार हैं :-

1 डॉ यू सी चतुर्वेदी,  माइक्रोबायोलॉजी

2 डॉ आर के गर्ग, न्यूरोलॉजी

3 डॉ राजेश वर्मा, न्यूरोलॉजी

4 डॉ अमिता जैन, माइक्रोबायोलॉजी

5 डॉ  सुजीत कार ,मानसिक विभाग  

6 डॉ रश्मि कुमार, पीडियाट्रिक (सेवा निवृत्त)

7 डॉ शैली अवस्थी, पीडियाट्रिक

8 डॉ अब्बास अली मेहदी, बायोकेमेस्ट्री 

9 डॉ सूर्य कान्त, रेस्पेरेटरी मेडिसिन

10 डॉ दिव्या मेहरोत्रा, ओरल सर्जरी 

उन्‍होंने बताया कि कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने सभी चयनित डॉक्टर्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।