Saturday , May 16 2026

केजीएमयू के प्रो कमलेश्‍वर सिंह यूपी डेंटल काउंसिल के सदस्‍य नामित

-प्रोस्‍थोडॉन्टिक्‍स विभाग के प्रोफेसर हैं डॉ कमलेश्‍वर, वीसी ने दी बधाई

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोस्‍थोडॉन्टिक्‍स विभाग के प्रोफेसर डॉ कमलेश्वर सिंह को यू.पी. डेंटल काउंसिल के सदस्य के रूप में यू.पी. सरकार द्वारा नामित किया गया।

कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी, ने डॉ कमलेश्वर को उनके नामांकन की सराहना करते हुए उन्‍हें बधाई दी और उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग के प्रमुख डॉ पूरन चंद ने 5 साल के लिए सरकार के नामांकन के लिए डॉ कमलेश्वर को बधाई दी।