Thursday , April 2 2026

कल्‍याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई, अमित शाह भी देखने पहुंचे अस्‍पताल

-एसजीपीजीआई पहुंचे अमित शाह के साथ योगी आदित्‍यनाथ व सुरेश खन्‍ना

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति गंभीर किन्तु नियंत्रण में है। संजय गांधी पीजीआई भर्ती कल्‍याण सिंह को जीवन रक्षक संयंत्र (ventilator) पर रखा गया है। कल्‍याण सिंह को देखने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अस्‍पताल पहुंचे। अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी थे।               

संजय गांधी पीजीआई से जारी बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि कल्‍याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एन्डोक्राइनोलॉजी एवं  कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। इसके अतिरिक्‍त संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमन द्वारा भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नज़र रखी जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री आज कल्‍याण सिंह को देखने संस्‍थान पहुंचे। उन्होंने विशेषज्ञों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।