Saturday , April 20 2024

कल्‍याण सिंह को संजय गांधी पीजीआई से गाजियाबाद शिफ्ट किया गया

-कोविड पॉजिटिव आने के बाद 14 सितम्‍बर को कराया गया था भर्ती

-हालत स्थिर, परिजनों के अनुरोध पर डिस्‍चार्ज किया गया पीजीआई से

-ब्‍लड प्रेशर ठीक, ऑक्‍सीजन लेवल 100 प्रतिशत, बुखार नहीं : पीजीआई

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व गर्वनर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को आज संजय गांधी पीजीआई के राजधानी कोरोना हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें एयर एम्‍बुलेंस से गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

ज्ञात हो 88 वर्षीय कल्‍याण सिंह को दो दिन पहले 14 सितम्‍बर को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था। आज 16 सि‍तम्‍बर को उनके परिजनों के अनुरोध पर उन्‍हें डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।

संजय गांधी पीजीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कल्‍याण सिंह की तबीयत स्थिर थी और उसमें सुधार हो रहा था। उनका कमरे के वातावरण में ऑक्‍सीजन का लेवल 100 प्रतिशत था। इसके साथ ही उन्‍हें बुखार भी नहीं था और ब्‍लड प्रेशर भी नॉर्मल था।

परिजनों ने उन्‍हें डिस्‍चार्ज करने के लिए अनुरोध किया, इस पर पीजीआई प्रशासन ने इस अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया, इसके बाद परिजनों ने एयर एम्‍बुलेंस से उन्‍हें गाजियाबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल शिफ्ट कराया गया है। करते हुए घर ले जाने की अनुमति दे दी

ज्ञात हो कल्याण सिंह के कुक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद  कल्याण सिंह में हल्के फुल्के लक्षण दिखने पर कल्याण सिंह का भी सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।