-3 दिन पहले कुक की रिपोर्ट भी आई थी कोरोना पॉजिटिव

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के गर्वनर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 88 वर्षीय कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह के कुक की तीन दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कल्याण सिंह में हल्के फुल्के लक्षण दिखने पर कल्याण सिंह का भी सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुरुआत में कल्याण सिंह को होम आइसोलेशन में ही रखा गया था लेकिन दिक्कत बढ़ने पर उन्हें शाम करीब 5:00 बजे एसजीपीजीआई ले जाया गया जहां इमरजेंसी में उनकी जांच करने पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times