Friday , February 13 2026

देखने पहुंची आनंदीबेन से कल्‍याण सिंह ने भी पूछी कुशलक्षेम

-कल्‍याण की हालत अभी भी अस्थिर, विशेषज्ञों की बनी हुई है लगातार नजर

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। राजस्‍थान के पूर्व गवर्नर व उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति पूर्ववत है। उनकी हालत अस्थिर बनी हुई है। कल्‍याण सिंह को देखने आज उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल संजय गांधी पीजीआई पहुंचीं। जहां कल्‍याण सिंह ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

ज्ञात हो शनिवार की शाम को कल्‍याण सिंह को सांस लेने में कठिनाई होने के कारण हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (NIV) पर रखा गया था। वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एन्डोक्राइनोलॉजी एवं  कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने आज अपरान्‍ह वयोवृद्ध नेता से भेंट की और उनके स्वास्थ्य के विषय में पूछा। कल्याण सिंह ने भी राज्यपाल की कुशलक्षेम पूछी। कल्‍याण सिंह सचेत, जागरूक व उन्मुख हैं। आनंदीबेन ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की।