Tuesday , April 23 2024

संयुक्‍त एनएचएम कर्मचारी संघ भी हिस्‍सा लेगा 27 नवम्‍बर के मशाल जुलूस में

-कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्‍वावधान में आयोजित किया जा रहा आंदोलन

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संयुक्‍त राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन कर्मचारी संघ, उत्‍तर प्रदेश के बैनर तले उत्‍तर प्रदेश के लाखों एनएचएम संविदाकर्मी कल 27 नवम्‍बर को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र0 द्वारा आयोजित किये जा रहे मशाल जुलूस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे।

संघ की प्रदेश स्तरीय वर्च्युअल बैठक में लिये इस निर्णय की जानकारी देते हुए महामंत्री योगेश उपाध्‍याय ने कहा है कि समान कार्य समान वेतन की मांग संघ लम्‍बे समय से करता आ रहा है। मशाल जुलूस कार्यक्रम में एनएचएम संघ के कर्मचारी पूरे जोश-खरोश के साथ भाग लेंगे। योगेश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई प्रदेश स्तरीय वर्च्युअल बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी ने समान कार्य समान वेतन स्थान्तरणनीति वेतन विसंगति इत्यादि मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र0 द्वारा घोषित प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालय पर आयोजित मशाल जुलूस में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के समस्त जनपद संयोजक तक सूचना पहुंचा दी गयी है। प्रदेश के लाखों एनएचएम संविदा कर्मचारी मशाल जुलूस में प्रतिभाग करके शासन/प्रशासन का अपनी मांगों के प्रति ध्यान आकर्षित करवाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय, प्रदेश संयोजिका सुनैना अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी यादव, सचिव प्रवीण यादव, प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष अम्मार जाफ़री संगठन मंत्री सौरभ मिश्रा मीडिया प्रभारी सचिन यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.