Saturday , April 20 2024

जितेन्‍द्र फि‍र अध्‍यक्ष निर्वाचित, महामंत्री पद पर राम कुमार सिन्‍हा को मिली जीत

-संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव सम्‍पन्‍न

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया है। 23 फरवरी को हुए मतदान का परिणाम देर शाम जारी किया गया। मतगणना के बाद घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार यादव ने 436 वोट पाकर फिर से जीत हासिल की है, उन्‍होंने अपने निकटतम उम्‍मीदवार डॉ नीलमणि तिवारी को पराजित किया। डॉ नीलमणि को 371 वोट हासिल हुए तीसरे प्रत्याशी मदन मुरारी सिंह को 48 वोट मिले। जबकि महामंत्री पद पर रामकुमार सिन्हा ने सर्वाधिक 511 वोट पाकर जीत हासिल की है उन्होंने अब तक  महामंत्री रहे धर्मेश कुमार को पराजित किया है, धर्मेश कुमार को 344 वोट मिले।

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 2 पदों पर सुनीता सिंह और भीमराज सिंह चुने गए, उपाध्यक्ष के 2 पदों पर अजय कुमार और अवधेश कुमार रावत ने जीत हासिल की जबकि संयुक्त मंत्री के 2 पदों पर किशन सिंह और भूपेंद्र विक्रम को विजयश्री मिली। कोषाध्यक्ष के 1 पद पर वीरेंद्र यादव को चुना गया है, इसके अतिरिक्त जिन प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है उनमें वरिष्ठ मंत्री पद पर मंजू लता यादव, संगठन मंत्री के 2 पदों पर चंद्रप्रभा और राजेश कुमार गुप्ता, कार्यालय मंत्री पद पर विजय बहादुर, प्रचार मंत्री के 2 पदों पर रमेश गौतम और सैयद मोहम्मद अली आबिद रिजवी तथा कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों पर कृष्ण पाल सिंह, कृष्णपाल, राम सागर जैसवार, अफसर बेग, अजय कुमार और अनीता नेगी को निर्विरोध चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.