Monday , July 20 2026

एक्स रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार निगम, सचिव विजय कुमार गौतम

-लखनऊ शाखा के चुनाव में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्स रे टेक्नीशियन एसोसिएशन लखनऊ शाखा का चुनाव आज 19 जुलाई को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव में जितेंद्र कुमार निगम अध्यक्ष, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, विजय कुमार गौतम सचिव, रंजू यादव संयुक्त सचिव, रेनू बुन्देला संगठन सचिव, शैलेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष तथा पूजा शर्मा संप्रेक्षक निर्वाचित हुए।

चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों बृजेश कुमार श्रीवास्तव और मनोज कुमार गुप्ता एवं चुनाव पर्यवेक्षक ओ पी मिश्रा की देख रेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर पदभार ग्रहण कर लिया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को टेक्नीशियंस व अन्य वर्गों के कर्मियों ने शुभकामनाएं दी हैं।