Saturday , May 16 2026

डॉ अशर अली खान को जश्न-ए-आज़ादी अवॉर्ड

-उप मुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने एक समारोह में किया सम्‍मानित

-जश्‍न-ए-आजादी ट्रस्‍ट आयोजित कर रहा वृहद स्‍तर पर कार्यक्रम

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। स्‍टेनफोर्ड हॉस्पिटल के डॉ अशर अली खान को जॉइंट रिप्‍लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्‍ट द्वारा अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है। डॉ अशर को यह सम्‍मान उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रदान किया।

आजादी की वर्षगांठ पर जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्‍ट बड़े स्‍तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके तहत आज वृंदावन कॉलोनी स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्‍य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने डॉ अशर अली खान को यह अवार्ड प्रदान किया। संस्‍था द्वारा ‘सारे जहां से अच्‍छा हिन्‍दोस्‍तां हमारा’ शीर्षक से आयोजित कार्यक्रमों में कल 15 अगस्‍त से प्रभात फेरी, मूर्तियों की सफाई, स्‍वास्‍थ्‍य एवं रक्‍तदान शिविर, योगा, पौधरोपण, कवि सम्‍मेलन, मुशायरा, संगीत, कॉमेडी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।