Friday , April 26 2024

मुलायम सिंह के निधन पर इप्‍सेफ व कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा उप्र ने जताया शोक

-निधन को कर्मचारी परिवार की क्षति बताया कर्मचारी संगठनों ने

मुलायम सिंह यादव (1939-2022)

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) एवं कर्मचारी- शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उनके निधन से उनकी स्वयं की अपूरणीय क्षति एवं कर्मचारी परिवार की क्षति की पूर्ति होना असंभव प्रतीत होता दिखाई देता है।

इप्‍सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी पी मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी परिवार अत्यंत दुखी है।  यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गरीबों, कर्मचारियों के हितेषी, हमदर्द सर्वमान्य नेता मुलायम सिंह तीन बार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री के पद पर रहे। मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री की हैसियत से मोर्चा के हड़ताल से 1 दिन पहले छठे वेतन आयोग के संबंध में 50% महंगाई भत्ता वेतन में मर्ज करने की बैठक में घोषणा कर दी थी और हड़ताल के ही दिन शासनादेश भी जारी करा दिया था। इसके अलावा उन्होंने वेतन भत्ते एवं कर्मचारी संगठन की मांगों पर भी तत्काल निर्णय कर दिए थे। कर्मचारी समाज उन्हें अपना मुखिया मानता था उनके जैसा कर्मचारी का हितेषी होना असंभव दिखता है।

इप्सेफ व  मोर्चा की बैठक में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह अखिलेश यादव एवं सभी परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.