Saturday , October 24 2026

हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ। हेल्थ सिटी ट्रॉमा सेंटर एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भी सुबह 6 बजे 7.30 तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां प्रोफेशनल योग हेल्थ इंस्ट्रक्टर नेहा पाल द्वारा योग अभ्यास करवाया गया साथ ही योग आसनों के कई तरीकों को बताया गया। इस मौके पर सभी अस्पताल के सभी डाइरेक्टर्स, डॉक्टर्स और अन्य मेम्बर्स ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया तथा कम से कम एक आसन रोज करने का प्रण लिया। नेहा पाल ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया।