Saturday , July 11 2026

एलर्जी के रोगों के बारे में दी गयी जानकारी

प्रो सूर्यकांत

लखनऊ। विश्व एलर्जी सप्ताह (02-08 अप्रैल) के अवसर पर लोगों में एलर्जी रोगों के प्रति जागरूकता के लिये रेस्पिरेटरी  मेडिसिन एवं पल्मोनरी व क्रिटिकल केयर, केजीएमयू, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत ने किया इस अवसर पर सामान्य लोगों को एलर्जी से सम्बंधित विभिन्न रोगों को सामान्य भाषा में बताया गया और सभी लोगों को एलर्जी की बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रो. सूर्यकांत, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अम्बरीष, डॉ. अनुभूति व अन्य जूनियर डॉक्टर्स मौजूद रहे।