Wednesday , May 20 2026

केजीएमयू के दंत संकाय के चार विशेषज्ञ ‘स्पेशलिटी एडवाइजरी गुप्स’ में सदस्य नामित

-डॉ उमा शंकर पाल, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ पूरन चंद और डॉ ऋचा खन्ना विकसित करेंगे दंत चिकित्सा पाठ्यक्रम

डॉ उमा शंकर पाल-डॉ विनय कुमार गुप्ता-डॉ पूरन चंद-डॉ ऋचा खन्ना

सेहत टाइम्स

लखनऊ। भारत सरकार के दंत चिकित्सा आयोग ने दंत चिकित्सा कार्यक्रम के लिए पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए नौ विशेषज्ञ सलाहकार समूहों Specialty Advisory Groups का गठन किया है। नौ में से चार समूहों में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दंत संकायों को सदस्य नियुक्त किया गया है।

आयो​ग द्वारा 18 मई, 2026 को जारी सूचना के अनुसार ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के विशेषज्ञ सलाहकार ग्रुप के लिए केजीएमयू के डॉ उमा शंकर पाल को, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के विशेषज्ञ सलाहकार ग्रुप के लिए डॉ विनय कुमार गुप्ता को, प्रौस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज के विशेषज्ञ सलाहकार ग्रुप के लिए डॉ पूरन चंद को तथा पीडियाट्रिक एंड प्रीवेन्टिव डेंटिस्ट्री के विशेषज्ञ सलाहकार ग्रुप में डॉ ऋचा खन्ना को सदस्य नियुक्त किया गया है।