Wednesday , September 2 2026

डॉ वीरेन्द्र यादव आईएमए-एएमएस की फ़ेलोशिप से सम्मानित

-कोझिकोड, केरल में आयोजित ऐम्सकॉन 2023 में मिला सम्मान

सेहत टाइम्स

लखनऊ. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के प्रवक्ता डॉ वीरेन्द्र यादव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अकादमी ऑफ़ मेडिकल स्पेशलिटीज (आईएमए-एएमएस) ने प्रतिष्ठित फेलोशिप अवार्ड की हैं.

डॉ यादव को यह फ़ेलोशिप इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कोझिकोड, केरल में आयोजित ऐम्सकॉन 2023 में प्रदान की गयी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद कुमार अग्रवाल द्वारा डॉ वीरेन्द्र यादव को यह सम्मान प्रदान किया गया.