-भव्य समारोह में रॉयल कॉलेज के अध्यक्ष ने प्रदान की फेलोशिप

सेहत टाइम्स
लखनऊ। रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स एडिनबर्ग द्वारा केजीएमयू के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ विनोद जैन को फेलोशिप प्रदान की है। पिछले माह आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ जैन को यह फेलोशिप रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स एडिनबर्ग RCSED के अध्यक्ष प्रोफेसर रोवेन पार्क्स द्वारा प्रदान की गयी।
डॉ विनोद जैन ने फेलोशिप प्राप्त करने के पश्चात फ़ेलो के रूप में रॉयल कॉलेज के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इस भव्य समारोह में डॉ विनोद जैन ने विशेष अतिथि के रूप में मंच भी साझा किया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times