Friday , March 29 2024

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ गुलाब सिंह की हृदय गति रुक जाने से मृत्‍यु

शोक संवेदनाओं का तांता लगा, बिसवां में हुआ अंतिम संस्‍कार

 

लखनऊ। चिकित्सा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आयुर्वेद चिकित्सक डॉ गुलाब सिंह का हृदय गति रुक जाने के कारण उनके बिसवां(सीतापुर) स्थित आवास पर आज प्रातः निधन हो गया। डॉ गुलाब सिंह अपने पीछे पत्‍नी और दो बेटों को छोड़ गये हैं।

 

आपको बता दें कि डॉ गुलाब सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीब असहाय रोगियों के लिए समर्पित कर दिया था। गरीब रोगी बहुत विश्‍वास से उनके पास अपना इलाज कराने आता था। डॉ गुलाब सिंह गरीब रोगियों का फ्री इलाज भी करते थे। डॉ गुलाब सिंह के निधन के समाचार सुनते ही चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, राजनेताओं, समाज सेवी संघटनों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ गुलाब सिंह के इलाज में उत्तर प्रदेश के साथ ही बाहरी प्रदेशों से भी मरीज इलाज कराने आते थे।  जिनको भी जैसे ये खबर मिली वह सभी हतप्रभ रह गए। कई मरीज आज सुबह भी इलाज के लिए पहुंचे तो उन्‍हें इसकी जानकारी हुई।

 

डॉ गुलाब सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय बाबा मंशाराम मंदिर स्थित श्‍मशान घाट पर उनके बड़े पुत्र प्रशांत सिंह ने मुखाग्नि देकर किया।  डॉ गुलाब सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, बिसवाँ विधायक महेन्द्र यादव, बीजेपी नेता महेश चंद्र मेहरोत्रा, भाजपा नेता राज कुमार राजू जैन, चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, शिव किशोर दीक्षित, डॉ पंकज अग्रवाल, अशोक पुष्प, सुनील पांडे, कुंवर सभावीर सिंह, विजय मौर्य, गंगा स्वरूप मिश्र, विनय सिंह, सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, राजेन्द्रसिंह, धर्म जागरण विभाग प्रमुख गोविन्द सिंह, पालिका अध्यक्ष सीमा जैन, उप जिलाधिकारी बिसवाँ अतुल प्रकाश श्रीवास्तव,  तहसीलदार बिसवाँ नीरज पटेल, जलकल अभियंता राज कुमार पुरी, प्रमोद सिंह, अवधेश सिंह, डॉ श्याम किशोर अवस्थी,  डॉ इरफान अली, डॉ शत्रुघ्न सिंह यादव, अमर मेहरोत्रा, डॉ सईदुल हसन, कानन्द खत्री, राज कुमत सिंह, अजय विक्रम सिंह, संदीप श्रीवास्तव, गौर चंद्, हेमचंद्र जोशी,  धर्मेंद्र सक्सेना, जयंत श्रीवास्तव, राहुल मिश्, पंकज सिंह, विनोद यादव, अमित शुक्ल, वैभव दीक्षित, अवनीश कुमार, महेंद्र अग्रवाल, परमवीर गुप्त  सहित काफी संखया में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.