Saturday , February 28 2026

डॉ सीएम सिंह को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन की फेलोशिप

-नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित

डॉ सीएम सिंह

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस), लखनऊ के निदेशक डॉ. सी. एम. सिंह को 27 फरवरी को सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (FIAPSM) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य, निवारक चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने एक वैज्ञानिक सत्र में अध्यक्ष/निर्णायक (Chairperson/Judge) के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।