-उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन, दक्षिण भारत में चल रही हैं डॉ केयर ग्रुप की कई शाखाएं

सेहत टाइम्स
लखनऊ। ‘रूट थैरेपी थ्रू होम्योपैथी’ थीम के साथ यहां अरावली मार्ग इंदिरानगर में नयी कैंसर क्लीनिक ‘डॉ कैंसर’ का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार 13 फरवरी को किया। ‘डॉ कैंसर’ क्लीनिक डॉ केयर होम्योपैथी की ब्रांच है, जिसमें कैंसर रोगियों का ही इलाज होगा।
यह जानकारी देते हुए डॉ केयर ग्रुप के निदेशक डॉ गौरीशंकर ने बताया कि डॉ केयर ग्रुप के सीएमडी डॉ एएम रेड्डी की उपस्थिति में हुए इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक थे। डॉ पाठक ने इस मौके पर कैंसर फैलने के कारणों पर अपना विजन प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार कैंसर को रोका जा सकता है। डॉ गौरी शंकर ने बताया कि डॉ कैंसर क्लीनिक खोलने का उद्देश्य आज पैन्डेमिक की बढ़ते कैंसर के केसेज को होम्योपैथी के माध्यम से रूट थैरेपी देकर उपचारित करना है।
उन्होंने बताया कि बीमारी के कई कारण होते हैं, बीमारी शरीर और मन दोनों पर होती है तो बाकी जो दूसरे मेडिकल सिस्टम हैं उनसे अगर तुलना करें तो उन सिस्टम में लक्षणों का इलाज किया जाता है लेकिन होम्योपैथी में हम बीमारी की जड़ तक जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। होम्योपैथी में शरीर और मन दोनों देखते हैं कि व्यवहार कैसा है, डाइट कैसी है, जीवन शैली कैसी है, इसके अनुसार ही उसका उपचार किया जाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि रूट थैरेपी से कैंसर के इलाज पर दक्षिण भारत में 41 क्लीनिक्स पर कार्य हो रहा है, इन क्लीनिक्स में नॉर्थ इंडिया में पहली क्लीनिक हमारी है जो लखनऊ में खोली गयी है। उन्होंने बताया कि कैंसर के जितने मरीजों को ठीक किया गया है, उनका पूरा रिकॉर्ड साक्ष्य सहित उपलब्ध है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times