Friday , June 26 2026

डॉ अभिषेक शुक्‍ला उत्‍तर प्रदेश वरिष्‍ठ नागरिक राज्‍य परिषद के सदस्‍य मनोनीत

-समाज कल्‍याण के राज्‍यमंत्री असीम अरुण ने दीं शुभकामनाएं  

डॉ अभिषेक शुक्ला

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। यहां महानगर स्थित आस्‍था हॉस्पिटल फॉर एल्‍डरली के संस्‍थापक डॉ अभिषेक शुक्‍ला को उत्‍तर प्रदेश वरिष्‍ठ नागरिक राज्‍य परिषद के सदस्‍य के रूप में मनोनीत किया गया है।

समाज कल्‍याण विभाग के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इस सम्‍बन्‍ध में शुभकामनाएं देते हुए आशा जतायी है कि डॉ अभिषेक शुक्‍ला माता-पिता और वरिष्‍ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्‍याण अधिनियम, 2007 के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण के लिए अपना मूल्‍यवान योगदान देंगे।