Saturday , April 25 2026

संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ के चुनाव में धर्मेश कुमार अध्यक्ष, सीमा शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

-तीन वर्षीय चुनाव संपन्न, कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन 

सेहत टाइम्स 

लखनऊ। यहां स्थित संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ के तीन वर्षीय (2026-2029) चुनाव में धर्मेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि महामंत्री पद पर सीमा शुक्ला को सफलता हासिल हुई है।

चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर चुने गए धर्मेश कुमार को 596 मत मिले हैं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को 381 मत मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर सीमा शुक्ला को 719 मत मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललित मोगा को 380 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर निर्वाचित घोषित अजय कुमार को 497 मत‌ और मंजू लता यादव को 481 मत प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर रहीं सुनीता सिंह को 428 मत मिले। उपाध्यक्ष के एक पद पर डॉ नीलमणि तिवारी निर्वाचित हुए हैं, उन्हें 630 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रत्याशी अंकुश वैद को 380 मत मिले।

धर्मेश कुमार और सीमा शुक्ला

संयुक्त मंत्री के पद पर सुनील कुमार विजयी घोषित किए गए उन्हें 482 मध्य प्राप्त हुए जबकि दूसरे नंबर पर रहे अभयानंद मिश्रा, उन्हें 465 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार को 725 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र यादव को 453 मत प्राप्त हुए।

संगठन मंत्री के पद पर अंकिता पांडे निर्वाचित घोषित हुई हैं, उन्हें 407 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे वैभव श्रीवास्तव को 366 मत प्राप्त हुए। कार्यालय मंत्री पद पर बृजभूषण यादव 571 मत पाकर विजयी रहे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रप्रभा को पराजित किया, जिन्हें 447 मत मिले। प्रचार मंत्री के पद पर सुनील रूप जी 467 मत पाकर निर्वाचित हुए है जबकि दूसरे नंबर पर प्रीति मौर्या को 326 मत प्राप्त हुए।

इनके अतिरिक्त कार्यकारी सदस्य के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जिन सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया है, उनमें वसीम अहमद, अचला मिश्रा, निखिल सक्सेना, ज्ञान सिंह, गौरव श्रीवास्तव और श्रीकृष्ण पाल शामिल हैं।

ज्ञात हो कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त जिन पदों पर चुनाव हुआ उसमें अच्छी फाइट देखी गई सर्वाधिक पांच प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। इनके अतिरिक्त महामंत्री पद के लिए 3, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, संयुक्त मंत्री के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, संगठन मंत्री के लिए चार, कार्यालय मंत्री के लिए तीन और प्रचार मंत्री के लिए चार प्रत्याशी मैदान में रहे।