-नगर निगम मुख्यालय के यूनियन भवन में आयोजित हुई शोकसभा

सेहत टाइम्स
लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार पराशर की कल आकस्मिक मृत्यु पर एक शोक सभा नगर निगम मुख्यालय के यूनियन भवन आयोजित की गयी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में प्रार्थना की गयी की ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में वी पी मिश्रा ने बताया कि श्री पराशर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष भी थे। वे एक शक्तिशाली नेता थे, उनकी मृत्यु से यूनियन को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में राष्ट्रीय सचिव अतुल मिश्र, शशी कुमार मिश्र, कैसर रजा, सुरेश रावत, गिरीश मिश्र, डॉ केके सचान, संदीप बडोला, अशोक कुमार, उमेश मिश्रा, आशीष पांडे, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times