-25 फरवरी तक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये डीजी ने

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। बीते तीन वर्षों की तरह संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार के लिए व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है। इस वर्ष 1 मार्च से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रथम चरण में प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में चलाया जायेगा।
यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ (मेजर) देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी सम्बंधित विभागों को आगामी 25 फरवरी तक कार्ययोजना बनाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ये अभियान कार्ययोजना के अनुसार ही चलाया जायेगा, जिससे कार्यों का सही आकलन किया जा सके।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times