Saturday , May 4 2024

कल्याण सिंह के सपनों को साकार कर रहा है कैंसर संस्थान : डॉ आरके धीमन

-पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में निदेशक ने दी श्रद्धांजलि

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाज के वंचित वर्गों के मसीहा के रूप में कार्य करते हुए उनके जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में निरंतर प्रयास किया और समाज सेवा की मिसाल कायम की। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है, तभी समाज समग्र रूप से उन्नति करेगा।”

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आर के धीमन ने आज कल्याण सिंह को श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए ये बातें कहीं। वह चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला, वित्त अधिकारी प्रकाश सिंह समेत अन्य डॉक्टर व अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और उन्हें नमन किया।

निदेशक डॉ. आर के धीमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत के सांस्कृतिक उत्थान में अहम योगदान दिया है। आने वाली पीढ़ियां सदैव उनकी आभारी रहेंगी। वह जमीन से जुड़े जुझारू नेता, कुशल प्रशासक और बहुत अच्छे इंसान थे। उत्तर प्रदेश की तरक्की में वह अपनी अमिट छाप छोड़ गए है। उन्होंने कभी जाति व धर्म की राजनीति नहीं की।
डाक्टर धीमन ने कहा कि कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलटी कैंसर संस्थान उन्हीं के द्वारा बताये मार्ग पर चलते हुए कैंसर मरीजों की सेवा में जुटा है। यहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी मरीजों की सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सपने को साकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.