Tuesday , April 21 2026

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के साथ हुआ सुंदर कांड का आयोजन

-भुइयन देवी मंदिर, इंदिरा नगर में धूमधाम से मनायी गयी शिवरात्रि

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज प्राचीन भुइयन देवी मंदिर निकट शेखर अस्पताल इंदिरा नगर लखनऊ में भव्य सुदर कांड व रुद्राभिषेक हुआ। यहां प्रत्येक मंगलवार को सुंदर कांड होता है।

भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, पुजारियों व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मंदिर का फूलों से भव्‍य श्रृंगार किया गया। इस मौके पर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष कामिनी ओझा, प्रमिला मिश्रा, शलभ दीक्षित, अनूप त्रिपाठी, अजित सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, संजीव यादव आदि के साथ ही अन्‍य भक्‍त भी मौजूद रहे।

साथ ही ॐ शिवशक्ति पीठ शनिदेव मंदिर ए ब्लॉक इंदिरानगर लखनऊ में भंडारा व रुद्राभिषेक भी हुआ। यहां भी फूलों से भव्‍य सजावट की गई।