Sunday , May 17 2026

बाथम वैश्‍य सभा ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर किया भोजन का वितरण

-प्रेम निवास वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्धों के बीच बिताया समय

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा प्रेम निवास वृद्ध आश्रम लखनऊ पर शनिवार को अशक्त  वृद्धों के मध्य भोजन और फल  का वितरण किया गया। प्रेम निवास वृद्ध आश्रम में लगभग 135 वृद्ध रहते हैं, जिनमें मानसिक एवं शारीरिक दिव्यांग दृष्टिबाधित व्यक्ति शामिल हैं।

यह जानकारी देते हुए बाथम वैश्य सभा लखनऊ के अध्यक्ष अतुल गुप्ता द्वारा बताया गया कि भोजन से पूर्व सभी के द्वारा ईश्वर की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर  बाथम वैश्य लखनऊ के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास गुप्ता,  बिन्नू और जीतू बाथम सखी सोसायटी की अध्यक्ष लता गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपाली गुप्ता,  मंत्री रजनी गुप्ता द्वारा सेवा भाव का संकल्प लिया गया और सभी वृद्धजनों की सेवा की गयी।