Tuesday , March 19 2024

आयुष फार्मासिस्‍ट संघ ने वर्चुअल संगोष्‍ठी कर मनाया अध्‍यक्ष का जन्‍मदिन

-प्रदेश भर से अनेक कर्मचा‍री संगठनों ने दी अम्‍मार जाफरी को शुभकामनाएं

अम्मार जाफ़री

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। 15 जुलाई को आयुष फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफ़री के जन्मदिन के शुभअवसर पर प्रदेश के हज़ारों फार्मासिस्ट उपचारिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत कॉल के माध्यम से बधाई दी। आयुष फार्मासिस्ट संघ की प्रदेश कमेटी ने फार्मासिस्ट वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया।

यह जानकारी देते हुए उपाध्‍यक्ष राजेश सक्‍सेना ने बताया कि प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र यादव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष आयुष फार्मासिस्ट संघ के संस्थापक हैं एवं संवर्ग हित के लिए निस्वार्थ भाव से निरन्तर 5 वर्षों से कार्य कर रहें हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने संवर्ग हित के लिए किए गए संघर्षों का वर्णन करते हए कहा कि अध्यक्ष के नेतृत्व में आयुष फार्मासिस्ट संगठन एक विशाल मज़बूत संगठन के रूप में उभरा है, जिससे हज़ारों साथियों को बहुत उम्मीद है। प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म प्रवीण चौबे ने बधाई देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट हितों के लिए संघर्षरत प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफ़री आयुष फार्मासिस्ट रत्न हैं।

प्रदेश संगठन मंत्री अमित तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार अध्यक्ष के नेतृत्व में आयुर्वेदिक होम्योपैथि‍क एवं यूनानी के फार्मासिस्ट साथियों को जोड़ कर कम समय प्रदेश के लगभग समस्त जनपदों में कार्यकारणी का गठन किया, वो अद्भुत है। प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि संगठन के आय-व्यय विवरण को पारदर्शी रखना एवं संवर्ग हित में स्वयं सारे खर्च वहन करना प्रदेश अध्यक्ष की संवर्ग के प्रति महानता को दर्शाता है। फार्मासिस्ट संदीप ओमरे ने कहा कि अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में आयुष फार्मासिस्टों के सम्मान स्वाभिमान को बल मिला है। जिस प्रकार उन्होंने सबको एकजुट कर संगठन का निर्माण किया वो काबिले तारीफ है। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह आज़ाद ने कहा विगत कई वर्षों से वेतन विसंगति एलोपैथ के समकक्ष मानदेय, समायोजन एवं बेरोजगारों की नियुक्ति एवं प्राइवेट सेक्टर में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की लड़ाई लड़ रहे वो युग-युगान्तर तक संवर्ग के लिए एक मिसाल है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्र एवं अन्य संगठन के अनेकों पदाधिकारियों ने भी आयुष फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।

जिसमें मुख्यतः योग संघ सैय्यद सलमान हैदर INO के डॉ नन्दलाल यादव, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता महामंत्री योगेश उपाध्याय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद प्रताप एवं मीडिया प्रभारी डॉ रणवीर, डार्क रूम सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भानु राय अखिल राजस्थान आयुष नर्सेज़ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतरमल सैनी मध्यप्रदेश आयुष संगठन के मीडिया प्रभारी प्रेम किशोर राठौर होमियोपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के अरविंद कुमार, आयुष डॉक्‍टर वेलफेयर के उपाध्यक्ष डॉ रईस खान, बेरोज़गार नर्सेज़ की अध्यक्ष अनुप्रिया, बेरोज़गार आयुष फार्मासिस्ट संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ला एवं प्रदेश भर के हज़ारों फार्मासिस्ट नर्सेज़ एवं हज़ारों कर्मचारियों ने बधाई दी है। अम्‍मार जाफरी ने सभी के प्रति अपना आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.