-मुख्यमंत्री आवास पर योगी ने मनाया दीपोत्सव, सरयू किनारे अनुपम छटा
लखनऊ। वह बहुप्रतीक्षित घड़ी आ गयी, जब करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक भगवान राम की अयोध्या में पावन जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मन्दिर का शिलान्यास होने जा रहा है। 5 अगस्त को हो रहे इस शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक नेता व राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। अयोध्या में भी दीप जले, सरयू किनारे सजी इमारतों और समूचे क्षेत्र की छटा बेहद सुन्दर थी।






रंगीन रोशनियों में नहाया सरयू का पावन तट बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लखनऊ में चारबाग स्टेशन को भी रोशनी से जगमग किया गया। चारों ओर ऐसा नजारा था मानो दीपावली समय से पहले आ गयी हो।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times