Friday , July 24 2026

अजंता हॉस्पिटल ने स्कूली बच्चों को दी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारियां

-बाल रोग विशेषज्ञ ने गुरु नानक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया जागरूक

सेहत टाइम्स

लखनऊ। अजंता हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर द्वारा गुरु नानक विद्यालय, चंदर नगर, लखनऊ में “स्वस्थ जीवनशैली एवं व्यक्तिगत स्वच्छता” विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. पारुल, एम.डी. (बाल रोग विशेषज्ञ) ने कक्षा 1 से 6 तक के लगभग 250 विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मनजीत कौर ने अजंता हॉस्पिटल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर अस्पताल की ओर से केएस एबट, संदीप एवं विक्रम खन्ना सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।