Sunday , November 22 2026

प्रो. एमएलबी भट्ट को ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की मानद उपाधि

-इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

प्रो एमएलबी भट्ट

सेहत टाइम्स

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएसएससीआई) के निदेशक प्रो एमएलबी भट्ट को ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (ऑनोरिस कॉसा) ‘Doctor of Letters’ (Honoris Causa) की प्रतिष्ठित मानद उपाधि से सम्मानित किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रो. भट्ट के योगदान और उनकी विशिष्ट उपलब्धियों को देखते हुए प्रो भट्ट को यह सम्मान इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के 21 नवंबर को आयोजित अठारहवें दीक्षांत समारोह में चांसलर, प्रो. सैयद वसीम अख्तर द्वारा प्रदान किया गया।

यह जानकारी केएसएसएससीआई के अधीक्षक डॉ वरुण विजय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। यह उपाधि यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) और अकादमिक परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की सिफारिशों के आधार पर प्रदान की गई। इस दीक्षांत समारोह में आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां और अकादमिक समुदाय के सदस्य एक साथ आए, ताकि अकादमिक उत्कृष्टता और उपलब्धियों का जश्न मनाया जा सके।

डॉ वरुण ने कहा है कि प्रो. भट्ट को यह प्रतिष्ठित मानद उपाधि प्रदान किया जाना इस अवसर के महत्व को और बढ़ाता है। यह यूनिवर्सिटी और कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, दोनों के लिए ही गर्व का क्षण है।