-विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2026 पर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स, उत्तर प्रदेश की जनता से अपील

सेहत टाइम्स
लखनऊ। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका केवल ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं है। वे ऑपरेशन से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता, चल रही दवाओं तथा शारीरिक क्षमता का आकलन करते हैं। इसीके परिणामस्वरूप जहां सर्जरी सुरक्षित होना सुनिश्चित किया जाता है, वहीं सर्जरी के बाद सामान्य दिनचर्या में वापस आने में मदद मिलती है।
यह जानकारी विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स, उत्तर प्रदेश (ISA UP) के सचिव डॉ तन्मय तिवारी ने देते हुए आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से जाँच अवश्य कराएँ। यह जाँच ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित बनाने और संभावित जोखिमों को पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ तन्मय ने कहा है कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका केवल ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं है। वे ऑपरेशन से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता, चल रही दवाओं तथा शारीरिक क्षमता का आकलन करते हैं।
ISA UP ने स्पष्ट किया कि एनेस्थीसिया केवल ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसमें मरीज के जोखिमों का आकलन, शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा, दर्द का नियंत्रण और बेहतर रिकवरी सुनिश्चित करने में सहायता शामिल है। सही जाँच, सही तैयारी और विशेषज्ञ एनेस्थीसिया देखभाल से ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है।
आमजन के लिए ISA UP का संदेश
* ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से जाँच जरूर कराएँ।
* अपनी सभी बीमारियों, एलर्जी और चल रही दवाओं की पूरी जानकारी दें।
* डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी बीमारियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियंत्रित रखें।
* डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा बंद न करें।
* एनेस्थीसिया और ऑपरेशन के बाद की देखभाल से जुड़े सवाल अपने डॉक्टर से पूछें।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times