-डॉ अमिताव श्रीवास्तव को लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ का सीएमएस बनाया

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 11 चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। तीन चिकित्साधिकारियों को मुख्य चिकित्साधिकारी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) तथा नौ चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) पद पर नयी तैनाती दी गयी है।
जिन तीन चिकित्साधिकारियों को मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है उनमें वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ संजय कुमार दोहरे को सिद्धार्थ नगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर, जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ तृतीय कुमार सक्सेना को मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली तथा संयुक्त निदेशक मिर्जापुर मंडल डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह को वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
स्थानांतरणाधीन डॉ अमिताव श्रीवास्तव को लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त तैनात सात चिकित्सा अधिकारियों, जो विभिन्न जिलों में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात थे, को उसी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। इनमें डॉ सत्य प्रकाश मिश्र को वाराणसी के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, डॉ प्रवीर रंजन को रामनगर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, डॉ मनोज कुमार अखौरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, डॉ अजय मोहन भास्कर को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, डॉ शम्भू दयाल को गोंडा के जिला महिला चिकित्सालय, डॉ प्रमोद कुमार दोहरे को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीघापुर उन्नाव तथा डॉ अनिल कुमार शुक्ला को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times