Friday , July 10 2026

नेहा शर्मा होंगी यूपी की नयी डीजीएमई व सचिव चिकित्सा शिक्षा

-डॉ सारिका मोहन को मिला महानिरीक्षक निबंधन का कार्यभार, 20 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक (डीजीएमई) एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी अब नेहा शर्मा को सौंपी है। नेहा शर्मा अभी तक महानिरीक्षक निबंधन के पद का दायित्व सम्भाल रही थीं। अब तक चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा पद पर तैनात डॉ सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन पद पर तैनात किया है। शासन ने नेहा शर्मा और डॉ सारिका मोहन सहित 20 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है।

जिन आईएएस अधिकारियों के पदों के दायित्व में फेरबदल किया गया है उनमें सुधा वर्मा, सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश को श्रमायुक्त, अरुण कुमार, अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश को मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जे० रीभा, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार दीपा रंजन, मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, संजय कुमार सिंह-1, विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उ०प्र० को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग के प्रभार से अवमुक्त करते हुए निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।

इसी प्रकार विशाल सिंह जो अभी तक विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, निदेशक, सूचना तथा निदेशक, संस्कृति की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, ​को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग तथा निदेशक, संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। रिया केजरीवाल, प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, संदीप भागिया, अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर तथा अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद द्वितीय को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ को
अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़, रेणु तिवारी, विशेष सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव, राज्य महिला आयोग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त जग प्रवेश, नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम को विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गोण्डा को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया, अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी, इटावा को अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम, संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, मनिकन्दन ए०, आई०ए०एस० प्रतीक्षारत को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद तथा डा0 वंदना वर्मा, विशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।