Friday , July 3 2026

ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट डॉ अविरल गुप्ता हुए सम्मानित

-डॉक्टर्स डे पर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना व विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने दिया सम्मान 

सेहत टाइम्स

लखनऊ। चिकित्सक दिवस (1 जुलाई) पर प्रारम्भ हुए सरोजनीनगर में आरोग्य पर्व डॉक्टर्स डे संवाद एवं सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना एवं स्थानीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने जिन चिकित्सकों को सम्मानित किया, उनमें युवा चिकित्सक डॉ अविरल गुप्ता भी शामिल हैं।

ज्ञात हो डॉ अविरल गुप्ता पीके गुप्ता लैब में ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट (कैंसर की डायग्नोसिस करने वाले विशेषज्ञ) के रूप में कार्य कर रहे हैं। अपनी प्रतिक्रिया में डॉ अविरल गुप्ता ने कहा कि मुझे पुरस्कृत करने के​ लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जब भी आपके कार्य को पहचान मिलती है, प्रशंसा मिलती है तो मन को एक अलग प्रकार का सुकून मिलता है। उन्होंने कहा ​कि पुरस्कार से अपने कार्यों को करने की एक नयी ऊर्जा मिलती है।

एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि कैंसर की टिश्यू डायग्नोसिस के बिना कैंसर का सटीक इलाज नहीं हो सकता है ऐसे में बायोप्सी जांच की गुणवत्ता को लेकर पूरा तरह सतर्क रहना होता है।