Wednesday , June 10 2026

चौक डॉक्टर मंडल ने बड़े मंगल पर आयोजित किया भंडारा

-श्रद्धा भाव से वितरित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद प्रेम से ग्रहण किया भक्तों ने

सेहत टाइम्स

लखनऊ। चौक डॉक्टर मंडल ने ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारा का आयोजन किया गया। चिकित्सकों एवं उनके परिवारीजनों ने पूरी श्रद्धा व सेवाभाव से भक्तों को प्रसाद वितरित​ किया। खस्ता, सब्जी, छोले, रायता, चटनी, चावल, बूंदी आदि का प्रसाद भक्तों ने प्रेम के साथ ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि चौक क्षेत्र के चिकित्सकों ने पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मनीष टंडन, डॉ वीरेन्द्र यादव, डॉ विवेक सक्सेना, डॉ. राजीव खन्ना, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अमलांशु, डॉ. अनंतशील, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. अतुल रस्तोगी, डॉ. अमित रस्तोगी ने सहयोग दिया।

डॉक्टर मंडल ने पार्षद अनुराग मिश्रा तथा मंदिर प्रबंध समिति के अमित टंडन, सुबोध टंडन, किशोर टंडन का आयोजन में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।