Monday , May 25 2026

तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों की दी जानकारी

-World No Tobacco Week 2026 के पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ Indian Medical Association, Lucknow द्वारा World No Tobacco Week 2026 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम एवं “Small Talk” आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “Unmasking the appeal, countering nicotine and tobacco addiction” थी। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती तंबाकू और निकोटीन की लत तथा इसके स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर चर्चा की गई।

चिकित्सकों की जिम्मेदारी केवल उपचार तक सीमित नहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IMA Lucknow की मानद सचिव डॉ श्वेता श्रीवास्तव Dr. Shweta Srivastava ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों, जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और अन्य सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगों की रोकथाम, परामर्श और जन-जागरूकता भी उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी सदस्यों और समाज से तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के विरुद्ध जागरूकता को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर संदेश “Choose Health, Not Tobacco. Choose Life.” साझा किया गया।

इसी क्रम में SIDBI द्वारा “SANKALP” Consultative Meet on Financing Challenges for Healthcare MSMEs का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य छोटे और मध्यम अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और हेल्थकेयर उद्यमों के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा करना था।

बैठक में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, ICU और OT सुविधाओं, डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, सोलर पावर बैकअप, ऑक्सीजन प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और अनुपालन संबंधी आवश्यकताएँ compliance requirements के लिए किफायती वित्त affordable finance की आवश्यकता पर चर्चा हुई। इसके साथ ही गिरवी रखने की आवश्यकताएँ collateral requirements, जटिल दस्तावेज़ीकरण documentation, पुनर्भुगतान संरचनाएँ repayment structures और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी के अभाव जैसी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार अस्थाना और लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ सौरव चन्द्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ रमा श्रीवास्तव, डॉ मनीष टंडन, डॉ राकेश सिंह सहित डॉ मनीष सिंह, डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ तान्या त्रिपाठी, डॉ मनोज गोविला, डॉ निरुपमा पाण्डेय, डॉ सरस्वती, डॉ विवेक सक्सेना, डॉ राजीव सक्सेना, डॉ अर्चिका, डॉ केपी मल्ल भी उपस्थित रहे।