Sunday , February 15 2026

सदस्यों से होती है संगठन की शक्ति : वीरेन्द्र सक्सेना

-नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की लखनऊ इकाई ने शुरू किया सदस्यता अभियान

सेहत टाइम्स

लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की लखनऊ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार 14 फरवरी को बटलर पैलेस में संपन्न हुई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एन यू जे उत्तर प्रदेश के संरक्षक सुरेंद्र दुबे, अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, नव नियुक्त सचिव राम कृष्ण वाजपेयी, विधि परामर्शी अशोक शुक्ला की भी उपस्थिति रही।

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। बैठक में संरक्षक सुरेंद्र दुबे ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) और अंतरराष्ट्रीय संगठन से संबद्धता की जानकारी देते हुए हर पहलुओं से अवगत कराया। संगठन की पूर्ण जानकारी मिलने से सदस्यों ने हर्ष जताया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा संगठन की शक्ति उनके सदस्यों से है, इसलिए जरूरी है कि अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाए लेकिन इस बात का ध्यान भी रखा जाये कि यह पत्रकारों का संगठन है इसलिए प्रयास किया जाए कि सदस्य पत्रकार विधा से जुड़ा हो।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही उपस्थित अन्य सदस्यों ने सदस्यता फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत की। बैठक में लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आशीष मौर्य, महामंत्री पद्माकर पाण्डेय, संगठन मंत्री अश्वनी जायसवाल, उपाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, मंत्री धर्मेंद्र सक्सेना, मोहन वर्मा, मार्कण्डेय सिंह, सम्मानित सदस्यों में फरहान इराकी, रोहित रमवापुरी, दिव्यभान श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर तिवारी, डॉ सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार सोनी, सुधीर तिवारी, रघुवीर शर्मा, आशुतोष यादव, आलोक कश्यप तथा अजय कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार साथी मौजूद रहे। बैठक में सहमति बनी कि संगठन में संवाद बना रहना चाहिए जिससे आपसी सामंजस्यता बनी रहती है और सौहार्द भी बना रहता है। इसी के साथ ही सभी ने संगठन को विस्तार देने का संकल्प लिया।