Saturday , September 26 2026

कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन प्रात: 9 बजे के बाद ही करने के निर्देश

-लखनऊ के जिलाधिकारी ने जारी किये निर्देशों का पालन कड़ाई से कराने को कहा

सेहत टाइम्स

लखनऊ। घने कोहरे की चादर में लिपटी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम के मिजाज को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा स्कूलों के समय को लेकर विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चचित करने को कहा गया है।

लखनऊ में घना कोहरा, शीतलहर होने तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन प्रात: 9 बजे के बाद ही प्रारम्भ करने के निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किये हैं।