-संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से आयोजित किया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम

सेहत टाइम्स
लखनऊ। वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 20वें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व भर से बौद्ध भिक्षुओं ने हिस्सा लिया। भारत से गये संजय गांधी पीजीआई लखनऊ के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार सहित अनेक लोगों का संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से सम्मान किया गया।
बौद्ध सम्मेलन में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरादिशानायके, वियतनाम के राष्ट्रपति लोग कुआग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विश्व शांति का संदेश देने वाले आयोजन का उद्घाटन किया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times