Tuesday , September 29 2026

कोविड वैक्सीन के अनुसंधान में भागीदारी के लिए प्रो सीएम सिंह को प्रतिष्ठित फेलोशिप

-नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज इंडिया के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सचिव ने किया सम्मानित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) सीएम सिंह को आज भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव और प्रोफेसर शिव कुमार सरीन, अध्यक्ष NAMS National Academy of Medical Sciences (India) द्वारा NAMS के 64वें दीक्षांत समारोह में NAMS की सबसे प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप प्रदान की गई।

यह फेलोशिप उन्हें कोविड महामारी के दौरान उनके विशेष योगदान, विशेष रूप से स्वदेशी रूप से विकसित कोविड वैक्सीन (कोर्बेवैक्स) के परीक्षण और अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी, जो 100 देशों में आपूर्ति की गई, ने वैश्विक स्वास्थ्य और वैज्ञानिक नवाचार में उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ सिंह की यह उपलब्धि चिकित्सा वैज्ञानिक जगत में उत्कृष्टता के लिए उनके अथक प्रयासों, समर्पण और जुनून का प्रमाण है। चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य देखभाल परिणामों में सुधार के प्रति इनकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है। यह प्रतिष्ठित सम्मान इस क्षेत्र में इनके योगदान की सुयोग्य स्वीकृति है।