Thursday , May 14 2026

डॉ विनय कृष्‍ण सेवानिवृत्‍त, डॉ राकेश कुमार वर्मा बने हृदय रोग संस्‍थान के नये निदेशक

-समारोहपूर्वक विदाई में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया सहयोगियों ने 

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ/कानपुर। हृदय रोग संस्थान, कानपुर के निदेशक डॉ विनय कृष्ण अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये। उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त संस्थान के नियमित निदेशक का पदभार प्रो राकेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष सीवीटीएस द्वारा ग्रहण किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर वक्‍ताओं ने डॉ विनय कृष्‍ण की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्‍हें अपनी शुभकामनाएं दीं। अपने सम्‍बोधन में डॉ विनय कृष्‍ण ने संस्‍थान में कार्य करने के दौरान सहयोगियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर पूर्व महानिदेशक, डॉ वीएन त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज कानपुर के प्रधानाचार्य डॉ संजय काला एवं उनकी पत्नी चयनिका काला, पूर्व प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, कानपुर डॉ नवनीत कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी डॉ रमेश ठाकुर, पूर्व विभागाध्यक्ष स्त्री रोग डॉ मीरा अग्निहोत्री, डेन्टल सर्जन डॉ वाईसी मिश्रा, पीडियाट्रीशियन डॉ आरएन चौरसिया, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय रस्तोगी  एवं फिजीशियन डॉ नन्दिनी रस्तोगी तथा पूर्व वरिष्‍ठ लिपिक आरके त्रिपाठी  के साथ ही संस्थान से डॉ माधुरी, डॉ आरएन पाण्डेय, डॉ नीरज कुमार, डॉ नीरज प्रकाश, डॉ  जोगेन्दर सिंह, डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ विनय बाजपेयी, डॉ साधना, मैट्रन ऊषा निगम, आर सी मिश्रा, दिनेश कुमार, केके पाण्डेय, विनय सिंह, समस्त पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने डॉ विनय कृष्‍ण को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देने के साथ ही निदेशक का पदभार सम्‍भालने वाले प्रो राकेश कुमार वर्मा को भी शुभकामनाएं दीं।