Thursday , May 14 2026

विशेषज्ञ की सलाह : तीन माह के इस्‍तेमाल के बाद बदल देना चाहिये टूथ ब्रश

-दांतों के स्‍वास्‍थ्‍य में अहम भूमिका निभाते हैं टूथब्रश और टूथपेस्‍ट

-भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी यूपी का राज्य सम्मेलन सम्‍पन्‍न  

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। टूथब्रश और टूथपेस्ट भी अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्‍होंने कहा कि सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथ ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए और इसे 3 महीने के बाद बदल देना चाहिए।  

यह सलाह दंत परिषद सदस्य उत्‍तर प्रदेश प्रो. डॉ. कमलेश्वर सिंह ने भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी यूपी के राज्य सम्मेलन के समापन के मौके पर दी। भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स सम्मेलन यूपी राज्य सम्मेलन का समापन आज 9 अप्रैल को हुआ। डॉ कमलेश्‍वर सिंह ने दिन में दो बार ब्रश करने का महत्व के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि टूथपेस्ट अब्रैसिव Abrasive कण से मुक्त होना चाहिए क्योंकि इससे दांतों में घिसाव और घर्षण होता है। ज्ञात हो

स्विट्ज़रलैंड की वक्ता डॉ. सारा कदीर ने मुंह की विभिन्न समस्याओं और टी स्कैन द्वारा इसके मूल्यांकन पर चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि Occlusion की समस्या से दांत खराब हो जाते हैं जिससे बाद में टेम्पोरो मैंडिबुलर जॉइंट (टीएमजे) में समस्या होती है।

आयोजन सचिव डॉ. पूरनचंद एवं डॉ. बालेन्द्र सह-संगठन सचिव ने प्रतिनिधियों को प्रस्तुतिकरण एवं प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र वितरित किया। रोशिता कार्की, दीपशिखा त्रिपाठी, प्रशांत मेहरोत्रा ​​​​और आकांशा डोभाल ने सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का पुरस्कार रागिनी पांडे और अनिकेत माने ने जीता।

डॉ रघुवर दयाल सिंह ने भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स यूपी राज्य के समापन समारोह और वार्षिक आम सभा की बैठक का संचालन किया।