Thursday , May 21 2026

केजीएमयू के राजीव मलिक ने बढ़ाया केजीएमयू व उत्‍तर प्रदेश का मान

-42 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक रजत व दो कांस्‍य पदक जीते


सेहत टाइम्‍स
लखनऊ।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय मे डेंटल हाईजीनिस्ट के पद पर कार्यरत राजीव मलिक ने 42 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो कि‍ 27 से 30 मार्च 2023 तक बैंगलोर (कर्नाटक) में चली। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए 1500 मी0 दौड़ में रजत पदक तथा 5000 मी0 व 10000 मी0 में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पदक हासिल कर उन्होंने अपने संस्थान के साथ-साथ अपने प्रदेश का भी मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि के लिए कुलपति ले. ज. (डॉ) बिपिन पुरी ने राजीव मलिक को बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

इससे पूर्व राजीव मलिक श्रीलंका मर्केंटाई ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 5000 मी0 दौड़ में कांस्य पदक व फर्स्ट एशिया पैसिफिक मास्टर्स एथेलेटिक चैम्पियनशिप में रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं, इसके अलावा मलिक 2016 व 2020 में भी कई मेडल प्राप्त कर चुके हैं।