Wednesday , August 12 2026

गायत्री ज्ञान मंदिर का विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान जारी

-वांग्‍मय साहित्‍य का 382वां सेट हिमालयन ग्‍लोबल एकेडमी में स्‍थापित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ का विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान जारी है। इसके अन्तर्गत ‘‘हिमालयन ग्लोबल एकेडमी, सीतापुर रोड़, बीकेटी लखनऊ’’ के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 382वां ऋषि वांग्मय साहित्‍य की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह साहित्य गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता हंसजी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा साहित्‍य स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।


इस अवसर पर उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि के वांग्‍मय साहित्य में जीवन दर्शन की प्रेरणाएं है।’’ संस्था के चेयरमैन दिलीप सिंह बाफिला, ऊषा सिंह, इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. प्रितेश सक्सेना ने भी अपने विचार रखे। प्रधानाचार्या नीतू भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, हंसजी, दिलीप सिंह बाफिला, डॉ. प्रितेश सक्सेना, नीतू भट्ट के साथ ही ऊषा सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं विभागाध्यक्ष सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद थे।