Thursday , May 14 2026

द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति चुने जाने की खुशी में आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचा प्रकृति भारती चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ

-मोहनलाल गंज रोड स्थित वनवासी कल्‍याण आश्रम में उत्‍साह का माहौल

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। देश की प्रथम आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति चुने जाने पर देश भर में उत्‍साह कर माहौल छाया हुआ है।

यहां लखनऊ में प्रकृति भारती चिकित्सा प्रकोष्ठ-आरोग्य क्लीनिक द्वारा संयुक्त रूप से मोहनलाल गंज रोड स्थित ‘सेवा समर्पण संस्थान’ के वनवासी कल्याण आश्रम में उपस्थित आदिवासी समुदाय के मध्य जाकर उन्‍हें मिष्‍ठान्‍न वितरण कर आदिवासी समुदाय का उत्साह वर्धन किया गया। प्रकोष्‍ठ के संयोजक डॉ पीके गुप्‍ता ने बताया कि वहां पहुंचने पर  बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। 

उन्‍होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना भारतीय गणतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला अवसर है।

उन्‍होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना भारतीय गणतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला अवसर है। इस मौके पर डॉ पीके गुप्‍ता के अलावा धीरेन्‍द्र, रज्‍जन, सुशील कुमार रावत, डॉ पल्‍लवी मौर्या, डॉ देवेश मौर्या, डॉ एस सागर, डॉ प्रमोद शुक्‍ला सहित कई अन्‍य लोग उपस्थित रहे।