Thursday , March 5 2026

प्रो राजेन्‍द्र प्रसाद को इंडियन चेस्‍ट सोसाइटी का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

-वाराणसी में हुई NAPCON 2021 में किया गया सम्‍मानित


सेहत टाइम्‍स
लखनऊ।
सरदार वल्‍लभ भाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक व केजीएमयू के पल्‍मोनरी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो राजेंद्र प्रसाद को उनके द्वारा रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में हासिल की गयीं विशेष उपलब्धियों और दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन चेस्ट सोसायटी के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद को यह पुरस्कार बीती 31 मार्च को वाराणसी में हुई नेशनल कॉन्‍फ्रेंस ऑफ पल्‍मोनरी मेडिसिन नेपकॉन NAPCON 2021 के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया गया।