Sunday , August 16 2026

लखनऊ के रिहायशी इलाकों में पहुंचा तेंदुआ, दो घायल

-वन विभाग की टीमें कर रहीं पकड़ने की कोशिश

photo social media

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। यहां शनिवार तड़के गुडम्‍बा इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद से हड़कम्‍प मचा हुआ है। अलग अलग स्थानों पर तेंदुआ को सीसी कैमरे में देखा गया है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें तेंदुआ दिख रहा है। किसी शख्‍स द्वारा बनाये गये एक वीडियो में तेंदुआ भागकर एक प्‍लॉट में घुसता दीख रहा है। तेंदुआ के हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

photo social media

मौके पर पुलिस भी पहुंची है। पुलिस ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। हालांकि दो लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर भीड़ सड़क पर निकल आयी थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। चिडि़याघर से विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। तेंदुआ को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। शनिवार रात में तेंदुआ कल्याणपुर के राम धर्म कांटा के पास डबल टावर स्थित एक प्लॉट में देखा गया था।

माना जा रहा है कि यह तेंदुआ कुकरैल या कुर्सी रोड के आसपास कहीं से भटक कर आया है। फि‍लहाल क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।