Tuesday , September 29 2026

राज्य मंत्री ने किया लारी कार्डियोलॉजी का निरीक्षण

कार्डियोलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान कागज़ों की पड़ताल करते चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह।

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि चिकित्सक मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अच्छे व्यवहार से मरीजों का कष्ट आधा दूर हो जाता है। यह विचार उन्होंने आज यहां केजीएमयू स्थित कॉडिर्योलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मरीजों के प्रति संवेदनशील बनें, मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
उन्होंने इस अवसर पर ओपीडी, आईसीयू आदि वॉर्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों का हाल-चाल पूछा। इस अवसर पर केजीएमयू के चिकित्सक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।