-समर विहार कॉलोनी, आलमबाग में मनाया गया प्रकाश उत्सव

सेहत टाइम्स
लखनऊ। गतवर्षों की भाँति इस वर्ष भी समर विहार गुरुपर्व कमेटी की ओर से 27 नवंबर को साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 553वां प्रकाश उत्सव समर विहार कॉलोनी, आलमबाग लखनऊ के सेंट्रल पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 और 26 नवंबर को प्रातः 6 बजे से प्रभातफेरी निकाली गयी और 27 नवंबर को प्रातः 8 बजे से नगर कीर्तन श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया के साथ पांच प्यारों की अगुवाई में स्कूल के बच्चों के बैंड के साथ पूरी कॉलोनी मे घूम कर किया गया जिसमे अधिकतर कॉलोनी वासियों ने भाग लिया। सेंट्रल पार्क में ही समाप्ति सहज पाठ साहब के साथ-साथ अनवरत शबद कीर्तन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समर विहार वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। लंगर प्रसाद लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और लखनऊ के अन्य गणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त हज़ारों लोगों ने ग्रहण किया। इन सभी कार्यक्रमों मे तीनोदिन क्षेत्र के पार्षद गिरीश मिश्रा ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया और पार्षद गिरीश मिश्रा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times