Friday , July 17 2026

ऋषि वांग्‍मय साहित्‍य का 376वां सेट जीएसआरएम मेमोरियल कॉलेज में स्‍थापित

-गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान में स्‍थापित किया जा रहा है ऋषि वांग्‍मय साहित्‍य

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘जी.एस.आर.एम. मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कानपुर रोड, लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 376वां ऋषि वांग्मय साहित्‍य की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रि‍य कार्यकर्ता हंसजी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।


इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को नर से नारायण बना सकता है। हर जीवन जागृत आत्मा को ज्ञान यज्ञ के क्षेत्र में पुरुषार्थ करना चाहिये। इस अवसर पर पीडब्ल्‍यूडी के पूर्व ईएनसी वीके श्रीवास्तव, संस्था के निदेशक डॉ. एसके सिंह  ने भी अपने विचार रखे तथा प्रधानाचार्या डॉ. लुबना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर वी.के.श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. लुबना सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद थे।